Pages

Sunday, March 2, 2014

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भगवान भाई

शिव की शरण में आने से दूर होते हैं विकार
बदायूं। शिव की शरण में आने से मनोविकार दूर हो जाते हैं और देवतत्व जागता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह सबका त्याग करने के लिए हमें शिव की शरण में जाना चाहिए। यह बात प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भगवान भाई ने कही। उन्होंने महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिव देवों के देव महादेव हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर करुणा, सरोज, महेश गुप्ता, रागिनी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment