Pages

Saturday, April 4, 2015


बदला लेने के बजाय खुद को बदलो। राजयोगी भगवान भाई

‘बदला लेने के बजाए खुद को बदलो’
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद । बदला लेने की भावना गलत है इससे वो खुद का नुकसान करता है। बदला लेने के बजाय खुद को बदलो। यह विचार ब्रह्मकुमारी विवि के राजयोगी भगवान भाई ने व्यक्त किए।
शनिवार को जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में कैदियों को संबोधित कर रहे थेे। उन्होंने कहा यह कारागार नहीं सुधार गृह है। यहां अकेले में बैठकर सोचें कि इस संसार में किस उद्देश्य से आए हैं। आत्मचिंतन से ही मनोबल बढे़ता है। केंद्र संचालिका ऊषा बहन ने कहा मनुष्य जन्मजात नहीं होता गलत संगत से अपराधी बन जाता है। जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र की सराहना की।
जिला कारागार में ब्रह्मकुमारी विवि के राजयोगी भगवान भाई दिए विचार

सकारात्मक जीवन शैली

शिव की शरण में आने से दूर होते हैं विकार
बदायूं। शिव की शरण में आने से मनोविकार दूर हो जाते हैं और देवतत्व जागता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह सबका त्याग करने के लिए हमें शिव की शरण में जाना चाहिए। यह बात प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के  बी के भगवान भाई ने कही। उन्होंने महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिव देवों के देव महादेव हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर करुणा, सरोज, महेश गुप्ता, रागिनी आदि मौजूद रहे।


सकारात्म