Pages

Thursday, November 28, 2013

नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाने का रिकॉर्ड

नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाने का रिकॉर्ड
• अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। दो हजार आर्टिकल, यू-ट्यूब पर 200 लेक्चर, चार ब्लॉग और शीर्षक केवल नैतिक शिक्षा। नैतिक शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने में ब्रह्मा कुमार भगवान भाई पिछले पंद्रह वर्षों से प्रयासरत है। इतना ही नहीं उन्होंने देशभर में पांच हजार स्कूल और 800 से अधिक जेलों में जाकर नैतिक शिक्षा का ज्ञान देने पर एक रिकॉर्ड बनाया गया है।
इसके लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से एक प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। यह रिकॉर्ड भगवान भाई द्वारा मई 2010 में बना लिया गया था, लेकिन उसके बाद भी भगवान लगातार देश भर के स्कूलों और जेलों में जाकर नैतिक शिक्षा देने में जुटे हैं। उनका कहना है कि वे यह कार्य कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं बल्कि लोगों को नैतिक शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कर रहे हैं।
•पांच हजार स्कूलों और 800 जेलों में नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान दे चुके हैं भगवान
•इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दिया प्रशस्ति पत्र
•कुरीतियां दूर करना है उद्देश्‍य





No comments:

Post a Comment