Pages

Saturday, January 19, 2013

नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता’





नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता
   सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। नैतिक शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू मुख्यालय से आए राजयोगी भगवान भाई ने राउप्रावि में नैतिक शिक्षा विषय पर व्यक्त किए। भगवान भाई ने कहा कि शैक्षणिक जगत में विद्यार्थियों के लिए नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा देना आज की आवश्यकता है। प्रधानाध्यापक नानूराम खटीक ने कहा कि मूल्य शिक्षा से व्यक्तित्व महान बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान जमुना शंकर शर्मा, अजय सिंह राव, जितेंद्र व्यास, शशि संचेती, उर्मिला पारीक मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment