Pages

Thursday, December 23, 2010

गलतियां ही सफलता की सीढ़

कल मैंने व्यक्तित्व विकास के बारे में कुछ बातों का जिक्र किया था। आज की कड़ी में इस बारे में बाकी बातें आपके सामने हाजिर है। इन नुस्खों का आजमा कर आप अपने व्यक्तित्व में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकते हैं।

गलती करने से कभी भी घबराएं नहीं। आप लगातार काम करके सफल हो सकते हैं असफल नहीं। यदि इतिहास को देखें तो कई महत्वपूर्ण विचार गलतियों की वजह से ही समाज को मिल सके। कभी भी असफल होने की भावना से खुद को वो काम करने से मत रोकिए जिसे करना चाहिए।

कभी भी निर्णय को इस वजह से मत टालिए कि वह गलत हो सकता है। कभी भी बैठकर कुछ नहीं पाया जा सकता। ऐसे में जितनी जल्दी आप निर्णय लेंगे चाहे वह गलत ही क्यों न हो, उतनी जल्दी सही निर्णय लेने की क्षमता मिलेगी।

एक ऐसी डायरी बनाए जिसमें आपके विचार, भावनाएं और व्यक्तिगत विकास के बारे में लिखा हो। इसकी सहायता से आप अपनी प्रगति का मूल्यांकन कर सकते हैं। एक बार पीछे मुड़कर अपनी अब तक की यात्रा को परख सकते हैं। यह आपके लिए एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है जिसकी मदद से भविष्य के प्लान तैयार किए जा सके। यदि कभी आपकी इच्छा किताब लिखने की हो तो भी इससे मदद मिल सकती है।

यदि कार्य ठीक नहीं हो पा रहे हैं तो खुद को बदलने के लिए हमेशा तैयार रखें। कई बार आप खुद को कुछ करने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर लेते हैं मगर उस हिसाब से योजना पूरी नहीं हो पाती। यदि आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट है तो उसे पाने का रास्ता बदलने के लिए भी तैयार रहिए। यह रास्ता लंबा हो सकता है मगर आपको मंजिल तक जरुर पहुंचा सकता है।

अपने लक्ष्यों को रोजाना जानने की कोशिश करें। ज्यादा अच्छा होगा कि आप अपने लक्ष्यों से संबंधित चित्र अपने बिस्तर के आसपास लगा लें जिससे जब कभी बिस्तर से उठे या बिस्तर पर जाएं तो उसकी तस्वीर ध्यान रहे। शब्दों से ज्यादा तस्वीर का असर होता है। ऐसे में यह उपाय आपको काफी फायदा दे सकता है।

अपने हाथ में एक इलास्टिक का बैंड बांध लीजिए। जब कभी आपके दिमाग में नकारात्मक विचार आएं तो आप इस बैंड को खींचकर छोड़िए। यह थोड़ा दु:खदायी जरूर है मगर 30 दिन तक ऐसा करके देखिए। परिणाम सकारात्मक होगा।

10) हमेशा अपनी उपलब्धियों पर खुश होइए। खुद को पुरस्कृत करिए क्योंकि इसके लिए आप योग्य हैं। ऐसा करके आप अपने को प्रोत्साहित करते हैं। इससे सफलता पाने की लालसा और बढ़ जाती है।

(सोनिया व्यक्तित्व विकास से जुड़ी कंसलटेंट हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में वह व्यक्तित्व विकास से 20 वर्षो से जुड़ी हुई हैं

No comments:

Post a Comment