Pages

Tuesday, June 30, 2015

अज्ञान रूपी अंधकार में भटक रहा मनुष्य

अज्ञान रूपी अंधकार में भटक रहा मनुष्य

पठानकोट — परमपिता परमात्मा तथा शिव का यदि सर्व मनुष्यात्माओं को परिचय दिया जाए तो सभी संप्रदायों को एक सूत्र में बांधा जा सकता है और आपसी भाईचारा लाया जा सकता है। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवानदास भाई ने कहे। वे शनिवार को स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में पधारे हुए ईश्वरीय प्रेमी भाई-बहनों को सतसंग का महत्त्व विषय पर बोल रहे थे। भगवान भाई ने कहा कि वर्तमान समय मानव मात्र अज्ञान रूपी अंधकार में भटक रहा है।

No comments:

Post a Comment