Pages

Showing posts with label नैतिक मूल्यों से होगा सर्वांगीण विकास : भाई. Show all posts
Showing posts with label नैतिक मूल्यों से होगा सर्वांगीण विकास : भाई. Show all posts

Thursday, November 28, 2013

नैतिक मूल्यों से होगा सर्वांगीण विकास : भाई

नैतिक मूल्यों से होगा सर्वांगीण विकास : भाई

गीता ज्ञान के बिना जीवन सफल नहीं

जिला जेल में बंदियों को धार्मिक व अध्यात्मिक शिक्षा देने के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन

भास्कर न्यूज त्न करनाल
माउंट आबू राजस्थान से आए राजयोगी ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने कहा कि नैतिक मूल्यों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भौतिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। वे मधुबन पब्लिक स्कूल कुंजपुरा में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा का महत्व बता रहे थे।
भगवान भाई ने कहा कि शैक्षणिक जगत में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा देना आज की आवश्यकता है। नैतिक मूल्यों की कमी ही सामाजिक, पारिवारिक, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सर्व समस्याओं का मूल कारण है। विद्यार्थियों को मूल्यांकन अनुशरण, लेखन, व्यवहारिक ज्ञान एवं अन्य बातों के लिए प्रेरणा देने की आवश्यकता है। जो शिक्षा विद्यार्थियों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। असत्य से सत्य की ओर उन्मुख करती है वही नैतिक शिक्षा है।
स्कूलों के माध्यम से बच्चों को संस्कारी व चरित्रवान बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुसंग, सिनेमा, व्यसन और फैशन से युवा भटक रहे हैं। आध्यात्मिक ज्ञान और युवा पीढ़ी को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक चिंतन से समाज में मूल्यों की खुशबू फैलती है। जीवन की हर समस्याओं का समाधान निकलता है। स्थानीय ब्रह्मकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की बीके वर्षा बहन ने कहा कि अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए बच्चों और युवाओं का चरित्रवान बनना जरूरी है। प्रधानाचार्य महिंद्र सिंह ने बीके भाई-बहनों का स्वागत किया और विनोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।