Pages

Monday, November 30, 2015

सकारात्मक से दूर होता है तनाव : भगवान भाई


सकारात्मक से दूर होता है तनाव : भगवान भाई वर्तमान समय जितनी भी समस्या हैं उन सबका कारण है नकारात्मक सोच। नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ता है। तनाव मुक्त बनने के लिए सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है। सकारात्मक विचार से ही मुक्ति संभव है। यह बातें प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए राजयोगी ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने कहीं। गुरुवार को स्थानीय सेवा केंद्र पर एकत्रित ईश्वर प्रेमियों को सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति विषय पर संबोधित किया। भगवान भाई ने कहा कि 19वीं सदी तर्क की थी, 20वीं सदी प्रगति की रही और 21वीं सदी तनाव पूर्ण होगी। ऐसे तनावपूर्ण परिस्थितियों में तनाव से मुक्त होने सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मन में लगातार चलने वाले नकारात्मक विचारों से दिमाग में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ उतरकर शरीर में आ जाते हैं। इनसे अनेक बीमारियां होती हैं। मन के नकारात्मक विचारों से मनोबल, आत्मबल कमजोर बन जाता है। तनाव से आपसी मतभेद भगवान भाई ने कहा कि जहां तनाव है वहां अनेक समस्याएं बढ़ जाती हैं। तनाव के कारण आपसी मतभेद, टकराव बढ़ जाते हैं। जहां तनाव है वहां मानसिक अशांति के वश होकर मनुष्य व्यसन, नशा, डिप्रेशन के वश हो जाता है। उन्होंने बताया कि मन चलने वाले नकारात्मक विचारों के कारण ही मन में घृण, नफरत, बैर, विरोध, आवेश और क्रोध उत्पन्न होता है। इन स्थानों पर आज किया जाएगा आयोजन बहन कुसुम ने बताया कि अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम में भगवान भाई शासकीय महाविद्यालय, ग्रीन फील्ड कॉलेज, उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। शनिवार को राजयोग और चिंतन विषय पर संबोधित करेंगे। ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

No comments:

Post a Comment