Pages

Thursday, October 16, 2014

भगवान भाई ने आदर्श शिक्षक सकारात्मक चिंतन विषय पर विचार पेश किए


मोगा| शुकदेवाकृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर गर्ल्स घल्लकलां में विस्तार भाषण का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंटआबू राजस्थान से ब्रह्म कुमार भगवान भाई मोगा से बहन संजीवनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। कॉलेज के चेयरमैन डा. अशोक गर्ग प्राचार्य डा. सुधा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। भगवान भाई ने आदर्श शिक्षक सकारात्मक चिंतन विषय पर विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि एक आदर्श अध्यापक में सहनशीलता, ईमानदारी, सत्य दया जैसे गुण होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नकारात्मक सोच से इंसान को कई तरह की बीमारियां लग जाती है इसलिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए। वहीं बहन संजीवनी ने बताया कि हमें प्रकृति से सीख लेनी चाहिए। कॉलेज चेयरमैन अशोक गर्ग, प्राचार्य सुधा शर्मा डा. केडी शर्मा ने भगवान भाई, बहन संजीवनी, डा. बलदेव नागपाल, परमिंदर शर्मा, राकेश बजाज अमन सिंगला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएड ईटीटी स्टाफ के समस्त सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment