Pages

Showing posts with label MANDI (HIMACHAL ) PRDESH GOVT.GIRL SCHOOL ME PROGRAM. Show all posts
Showing posts with label MANDI (HIMACHAL ) PRDESH GOVT.GIRL SCHOOL ME PROGRAM. Show all posts

Saturday, May 3, 2014

MANDI (HIMACHAL ) PRDESH GOVT.GIRL SCHOOL ME PROGRAM







MANDI (HIMACHAL ) PRDESH GOVT.GIRL SCHOOL ME PROGRAM  श्रेष्ठ चरित्र बनाता है महान व्यक्ति : भगवान
मंडी (हिमाचल प्रदेश )---- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के राजयोगी भगवान भाई ने राजकीय कन्या वमापा मंडी में छात्राआें को नैतिक शिक्षा का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र धन शक्ति से नहीं बल्कि श्रेष्ठ चरित्रवान नागरिकों के बल पर महान बनता है। मूल्य शिक्षा के कारण की भारत महान था। कहा कि मन में पैदा होने वाले कल्याणकारी विचार ही मूल्य हैं। श्रेष्ठ विचार मन में चलने से कर्म और व्यवहार में कुशलता आती है। कहा कि मानव जीवन को अंधकार से प्रकाश, दुख से सुख और मरण से अमरत्व की ओर जाना ही वास्तव में शिक्षा का उद्देश्य है। भगवान भाई ने कहा कि कुसंग, सिनेमा और व्यसन से युवा भटकते हैं। ब्रह्मकुमारी दक्षा तथा दीपा बहन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बीके गुलाब, जागृति सहित शिक्षक भी मौजूद रहे।