Pages

Showing posts with label सकारात्मक विचारों से ही तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई. Show all posts
Showing posts with label सकारात्मक विचारों से ही तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई. Show all posts

Saturday, July 6, 2013

सकारात्मक विचारों से ही तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई

सकारात्मक विचारों से ही तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई

Wed 12 Jun 2013 18:10:11

सकारात्मक विचारों से ही तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई
सांचौर। वर्तमान युग समस्या का युग है, समस्या से तनाव बना रहता है सकारात्मक सोच तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी है, इसे अपनाकर ही तनाव से मुक्त रह सकते है, सकारात्मक सोच से जीवन में सच्ची और स्थायी सुख शांन्ति की अनुभूति कर सकते है। उक्त उदïगार मांउट आबु राजस्थान के प्रजपिता ब्रम्हा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारे राजयोगी ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने कहे। वे जैन धर्मशाला में पधारकर ईश्वर प्रेमी भाई बहिनों को सकारात्मक चिन्तन से तनाव मुक्ति विषय पर सम्बोधन करते हुए बोल रहे थे।

भाई ने कहा कि सकारात्मक विचारों का महत्व बताते हुए कहा कि सकारात्मक विचारों से ही जीवन की हर समस्या का समाधान मिलता है। उन्होंने बताया कि सकारात्मक विचारों से एकाग्रता से मन की गहराईयों में छुपी हुई आन्तरिक शक्तियों की जांगृति हम कर सकते हैं, उन्होंने बताया कि सकारात्मक विचारों के द्वारा ही अपने मनोबल को मजबूत कर असम्भव कार्य को सम्भव कर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान पुष्पा बहन द्वारा स्वागत किया गया ।