Pages

Wednesday, October 30, 2013

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ब\'चों को चरित्रवान बनाना होता है

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ब\'चों को चरित्रवान बनाना होता है। एक शिक्षक अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है और उसके अवगुणों को गुणों में बदल देता है। शिक्षक एक शिल्पकार की तरह होता है, जिस प्रकार एक शिल्पकार मूर्ति को आकार प्रदान करता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने का प्रयास करता है। चरित्र निर्माण में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह विचार प्रजापित ब्रम्हाकुमार विश्वविद्यालय माउंट आबू के भगवान भाई ने शिक्षक की भूमिका पर डीडीएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित सेमीनार में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि यदि एक शिक्षक अनुशासनप्रिय है तभी वह अपने छात्रों को अनुशासनप्रिय बना सकता है। अगर शिक्षक सहनशील है तभी वह विद्यार्थी को सहनशीलता का पाठ पढ़ा सकता है। किसी व्यक्ति का बाहरी व्यक्तित्व यदि बहुत अ\'छा न हो तब भी कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन उसका भीतरी व्यक्तित्व सुदृढ होना चाहिए। जैसा कि कहा जाता है कि अगर व्यक्ति के पास से धन गया तो उसका कुछ नहीं गया, लेकिन यदि उसका चरित्र गया तो सबकुछ चला गया। पर आज के समय में चरित्र बल कमजोर पड़ता जा रहा है। धन की लालसा में लोग चरित्र निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहे हंै। इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए एक शिक्षक का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। आज के समय में जो बीमारियां हो रही है उसका बहुत बड़ा कारण मन में घुला हुआ विष है। नैतिक शिक्षा इक्कीसवी सदी में हमारी मूलभूत आवश्यकता बन गई है। नैतिक शिक्षा शिक्षा का आधार होती है। आज के समय में नैतिक शिक्षा का मूल्य कम होता जा रहा है। ब\'चे बाहरी आडंबर के पीछे भाग रहे है। ब\'चे आने वाले समाज का दर्पण होते हैं, यदि वह ही इन मूल्यों से अछूते रहे तो समाज की रीढ़ ही कमजोर हो जाएगी। ब\'चे की नैतिक शिक्षा का प्रारंभ उसके घर से होता है जो उसे अपनी मां से प्राप्त होता है। बीके किशन भाई व बीके शशि दीदी ने शिक्षकों को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती
वीबी सिंह ने किया।

नैतिक ज्ञान के बिना अधूरी होती है शिक्षा


Friday, October 11, 2013

हर परिस्थिति में सकारात्मक नजरिया रखें : भगवान भाई





हर परिस्थिति में सकारात्मक नजरिया रखें : भगवान भाई


हर परिस्थिति में सकारात्मक नजरिया रखें : भगवान भाई






हर परिस्थिति में सकारात्मक नजरिया रखें : भगवान भाई

Matrix News | Jul 27, 2013, 11:09AM IST
 
Email Print Comment
 
भास्कर संवाददाता-!- दमोह
नकारात्मक सोच के कारण ही अनेक समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे जीवन में तनाव पैदा होता है, इसलिए हर परिस्थिति में सकारात्मक नजरिया रखें। यह बात ब्रम्हकुमारी सेवा केंद्र पर आयोजित जीवन के आध्यात्मिक महत्व के विषय पर माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रम्हाकुमार भगवान भाई ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विचारों से स्मृति, दृष्टि, वृत्ति और दृष्टिकोण बदलता है। जैसी दृष्टि वैसा व्यवहार। अगर विचार नकारात्मक हैं तो फिर व्यवहार
भी नकारात्मक ही होगा, इसलिए अपने विचार को सकारात्मक बनाने से जीवन की सभी समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन में दुर्गण ही अंधकार हैं। दुर्गंण निकालकर सद्गुणों को अपनाने के साथ जीवन जीने की कला सीखना जरूरी है। मानवीय मूल्यों के हास ही समाज के हिंसक वृत्ति का मूल कारण है। आज की युवा पीढ़ी भावी समाज है। भावी समाज को महान बनाने के लिए सृजनात्मक, निर्णयात्मक और क्रियात्मक बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान की कमी के कारण ही नैतिक मूल्यों का अवमूल्यन हो चुका है। वर्तमान के परिवेश में तनाव से, मानसिक शारीरिक पीड़ाओं से, व्यसन और बुरी आदतों से मुक्त बनने के लिए जीवन में मूल्यों को आत्मसात करने की बहुत ही आवश्यकता है। इस अवसर पर भारी बहिन ने कहा कि हम सभी आत्माएं भाई-भाई हैंं। एक निराकार शिव परमात्मा के ब\"ो हैं। चांद, सूर्य, तारों के पार सुनहरी लाल प्रकाशमय दुनिया परमधाम, शांतिधाम के निवासी हैं। सृष्टि रूपी रंगमंच पर पार्ट बजाने आए हैं। कार्यक्रम के अंत में ब्रम्हकुमारी संस्था की ओर से सभी को धन्यवाद दिया।