Pages

Thursday, July 19, 2012

ईष्र्या की आग


ईष्र्या की आग
जीवन में वैर करना आसान है और वैर न करना बहुत मुश्किल है। हम वैर-भाव कब रखते हैं? जब हमारा कोई नुकसान हो जाए या फिर हमारा कोई स्वार्थ पूरा न हो। ईष्र्या तो यहीं से पैदा होती है। कम अधिक सभी किसी न किसी से वैर-भाव रखते ही हैं। ईष्र्या इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है। जो भी ईष्र्या करता है, वह अपना ही विकास रोक देता है।
आप जिससे वैर-भाव रखते हैं, वह तो केवल माध्यम है। असल में तो आप अपने से ही वैर-भाव रख रहे हैं। ईष्र्या की आग में वह नहीं आप खुद जलते हैं, तो नुकसान उसका ज्यादा हुआ या आपका? आपको यह समझना होगा कि वहां दूसरा कोई नहीं है, जिससे आप वैर-भाव रखते हैं। वह भी आप ही हैं और जिससे आप वैर भाव रखते हैं, वह मजे में है आप परेशान हैं। बेशक आप दुनिया को प्रेम मत करिए. बेशक आप प्रतियोगिता रखिए, लेकिन वैर किसी से मत करिए। जिसे आप गलत समझ रहे हैं, वह अपने कर्मो की सजा भुगत रहा है। उससे वैर करने की नहीं प्रेम करने की जरूरत है।
कोई गुस्सा हो रहा है तो आप गुस्सा होकर उसकी बराबरी क्यों करते हैं? आग को आग से क्यों बुझाते हैं? गलत को गलत से क्यों सही करते हैं? नमक से नमक नहीं खाया जाता। सुखी जीवन जीना है तो इस रहस्य को समझना होगा। नहीं तो जीवन आपका आप उसके मालिक। आपकी समझ और आपका सुख-दुख। कोई क्या कर सकता है?
परनिंदा से बचें
मन एक अणु स्वरूप है। मन का निवास स्थान ह्वदय व कार्य स्थान मस्तिष्क है। इंद्रियों व स्वयं को नियंत्रित करना व विचार करना ये मन के कार्य हैं। आज का मानव प्रतिकूल खानपान के चलते अस्वस्थ है। संयम, ध्यान, आसन प्राणायाम, भगवान नमन व जप शास्त्र से वह स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है। प्राणायाम से मन का मैल नष्ट होता है। मन को शुभ कामों में लीन रखने से, उसकी विषय विकारों की ओर होने वाली भागदौड़ भी रूक जाती है। उपवास से मन विषय-वासना से उपराम होकर अंतर्मुख होने लगता है, तो भगवान के नाम का जप सभी विकारों को मिटा देता है। मन ही बंधन व मोक्ष का कारण है।
भगवान हमारे परम हितैषी हैं। दुख व कष्ट आने पर हमें भगवान की शरण में जाना चाहिए, क्योंकि भगवान हमारा जितना भला कर सकते हैं...उतना दूसरा कोई नहीं कर सकता है। भगवान का आश्रय लेने वाले भक्त का ख्याल भगवान स्वयं रखते हैं। मन, बुद्धि व चित्त अलग-अलग हैं। शरीरों की आकृतियां भी भिन्न-भिन्न हैं, फिर भी उनमें आत्मा एक है। परनिंदा से सदैव बचें। जब कोई किसी की निंदा करता है, तो उसे नुकसान हो या न हो, लेकिन निंदा करने वाले की हानि होती है। निंदा करने से शरीर में हानिकारक द्रव्य बनते हैं, जिससे विभिन्न बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ता है। घर व बाहर झगडे आदि शांत हो...इसके लिए सब को मिलकर...हे प्रभु आनंद दाता...प्रार्थना करनी चाहिए।
क्या हमें परनिंदा का नैतिक अधिकार है ?
परनिंदा मनुष्य के मूल विकारों में से एक है ।इसकी मौलिकता को ही महत्व देते हुये साहित्यकारों ने नवरसों के साथ साथ निंदारस को भी स्थान दिया है । किसी से कुछ त्रुटि हो जाये, प्राय: हम उसकी निंदा करने से चूकते नहीं हैं। किसी के अच्छे कार्य की सराहना करने से हम भले ही प्राय: चूक जाते हैं, किन्तु निंदा का अवसर लाभ उठाने से भला क्या मजाल कि हम चूक जायें ।वैसे कबीर दास जी की मानें तो हमें खुद की निंदा का स्वागत करना चाहिये। उन्होने कहा है - निंदक नियरे राखिये, आँगन कुटी छवाय । शायद उनके इतने साहस व उदारतापूर्ण कथन का कारण यह हो सकता है कि हमारी निंदा करने वाला हमारी उन कमियों व कमजोरियों को इतने सीधे-सीधे व स्पष्ट तरीके से बता देता है जो कि हमारे मित्र व प्रियजन प्राय: छुपा देते हैं या सीधे तौर से कभी नहीं कह पाते या कहने में संकोच करते हैं ।

परनिंदा मनुष्य के मूल विकारों में से एक है


परनिंदा मनुष्य के मूल विकारों में से एक है ।इसकी मौलिकता को ही महत्व देते हुये साहित्यकारों ने नवरसों के साथ साथ निंदारस को भी स्थान दिया है । किसी से कुछ त्रुटि हो जाये, प्राय: हम उसकी निंदा करने से चूकते नहीं हैं। किसी के अच्छे कार्य की सराहना करने से हम भले ही प्राय: चूक जाते हैं, किन्तु निंदा का अवसर लाभ उठाने से भला क्या मजाल कि हम चूक जायें ।वैसे कबीर दास जी की मानें तो हमें खुद की निंदा का स्वागत करना चाहिये। उन्होने कहा है - निंदक नियरे राखिये, आँगन कुटी छवाय । शायद उनके इतने साहस व उदारतापूर्ण कथन का कारण यह हो सकता है कि हमारी निंदा करने वाला हमारी उन कमियों व कमजोरियों को इतने सीधे-सीधे व स्पष्ट तरीके से बता देता है जो कि हमारे मित्र व प्रियजन प्राय: छुपा देते हैं या सीधे तौर से कभी नहीं कह पाते या कहने में संकोच करते हैं ।

पाप में पडना मनुष्य का स्वभाव है, लेकिन पाप हो जाने पर अनुताप और दु:ख होना संत-स्वभाव है । कृत पाप को स्वीकृत करना सहज नहीं है ।


आत्म निंदा (सेल्फ रिपोर्च) स्वयं की निंदा करना । स्वयं की निंदा स्वयं करना बडा कठिन काम है । निंदा करना सरल है, लेकिन दूसरों की, दुश्मनों की । स्वयं की निंदा, आत्म-निंदा कठिन है । मुश्किल काम है, हर एक के वश की बात नहीं है । बिरले ही मिलेंगे जो आत्मनिन्दा-आत्म आलोचना करते हैं । हम तो परनिंदा के आदी हैं, उसके बिना तो नींद ही नहीं आती, भोजन नहीं पचता । बडा रस आता है दूसरों की निंदा में । लेकिन महावीर कहते हैं - परनिंदा आक्रमण है और आत्मनिंदा प्रतिक्रमण है ।प्रतिक्रमण का अर्थ है - पाप की स्वीकृति और पाप की स्वीकृति ही मुक्ति का श्रीगणेश है । जैसा कि डॉ. लूथर ने कहा है - ढहश ीशलेसपळींळेप ींे ीळप ळी ींहश लशसळपपळपस ींे ींहश ीरर्श्रींरींळेप.बडा कठिन काम है, अपने पाप को स्वीकार करना । पाप तो सभी करते हैं, लेकिन पाप को पाप स्वीकारना केवल सज्जन मनुष्यों का स्वभाव है - चरप-श्रळज्ञश ळीं ळी ींे षरश्रश्र ळपींे ीळप-ीरळपीं-श्रळज्ञश ळीं ळी ींे वुशश्रश्र ींहश ीरळप.
पाप में पडना मनुष्य का स्वभाव है, लेकिन पाप हो जाने पर अनुताप और दु:ख होना संत-स्वभाव है । कृत पाप को स्वीकृत करना सहज नहीं है ।
एक शिष्य ने गुरु से कहा - गुरुदेव ! आज आपके पांव तले एक मेढकी दब कर मर गई है, एक जीव की हत्त्या हो गई है, अत: आप प्रतिक्रमण कर लेना, प्रायश्चित ले लेना । गुरु जरा स्वभाव का उग्र था, साथ ही कुछ अकडबाज था । उसने कहा - तेरी ये हिम्मत ? क्या तू भूल गया कि तू मेरा शिष्य है, गुरु नहीं । शिष्य चुप रहा, गुरु बडबडाता रहा ।शाम का समय था, गुरु ध्यान करने बैठ रहे थे । शिष्य ने एक बार फिर सविनय निवेदन किया - गुरुदेव ! आपके पांव तले एक मेढकी मर गई थी, प्रतिक्रमण कर लेना, पाप का प्रक्षालन कर लेना ।गुरु को गुस्सा आ गया, आव देखा न ताव, उठाया एक डंडा और शिष्य को मारने लगे । आगे-आगे शिष्य, पीछे-पीछे गुरु (अभी तक गुरु आगे और शिष्य पीछे रहता था, लेकिन क्रोध के वशीभूत हो जाने के कारण, अब गुरु पीछे है) । अंधकार तो था ही, क्रोध में तो वैसे भी व्यक्ति अंधा हो जाता है । गुरु एक खंभे से टकरा गए, माथे पर चोट आई, कोई नाडी फट गई और गुरु वहीं ढेर हो गया ।मैंने कहा न था बडा मुश्किल है, पाप को स्वीकार करना । हर आदमी के वश की बात नहीं कि वह अपने पाप को सहज स्वीकार कर ले ।
इसीलिए महावीर कहते हैं - पाप की स्वीकृति ही प्रतिक्रमण है ।

बात का घाव एक ब्राहमण जंगल से लकड़ी काटता और उन्हें बाज़ार में बेच कर अपना गुजारा करता. एक दिन उसने लकड़ी काट कर गट्ठर बनाया ही था कि अचानक एक शेर सामने आ गया.


बात का घाव
एक ब्राहमण जंगल से लकड़ी काटता और उन्हें बाज़ार में बेच कर अपना गुजारा करता.
एक दिन उसने लकड़ी काट  कर गट्ठर बनाया ही था कि अचानक एक शेर  सामने आ गया. ब्राहमण की जान पर आ बनी. जान बचाने का कोई उपाय न देख वह एक हाथ ऊपर उठा कर आशीर्वाद देने की मुद्रा में मंत्र बोलने लगा. शेर अब तक सोच रहा था कि अच्छा शिकार मिला, आश्चर्य से पूछने लगा- " इस बात का क्या अर्थ है."
ब्राहमण ने कहा - " तुम्हारे पूर्वज मेरे यजमान थे और मुझे  दक्षिणा देते थे. मैंने तुम्हे आशीर्वाद दिया है, अब  तुम भी  मुझे कुछ दक्षिणा दो."शेर ने कहा- " और कुछ तो मेरे पास है नहीं. हाँ, मैं  तुम्हारा ये लकड़ी का गट्ठर अपनी पीठ पर रख कर, रोज  जंगल के बाहर पहुँचा दिया करूँगा."शेर  नित्य ही ब्राहमण की लकड़ियों का गट्ठर जंगल के बाहर तक पहुंचा दिया करता. ब्राहमण को अब बहुत आराम हो गया था.
एक दिन किसी कारण वश शेर को आने में देर हो गयी.  ब्राहमण ने देर से आने के लिए शेर को खरी-खोटी सुनाई और उसका बहुत अपमान किया शेर चुपचाप सुनता रहा. जंगल की सीमा से बाहर आकर शेर ने ब्राहमण से कहा -
" अपनी कुल्हाड़ी से मेरी गर्दन पर एक घाव कर दो, कल से मैं नहीं आऊँगा. "
शेर की गंभीर आवाज़ सुन कर ब्राहमण ने डरकर  शेर की गर्दन पर कुल्हाड़ी से घाव कर दिया.शेर चला गया. दिन बीतते रहे. कई महीने बाद शेर फिर ब्राहमण के सामने आ गया और अपना घाव ब्राहमण को दिखाते हुए बोला -" ये देखो, शरीर का घाव समय के साथ भर गया है लेकिन तुमने जो कटुवचन बोले थे,उनका घाव अब भी हरा है."
ज़िंदगी की सीख :
               शरीर पर लगा  घाव भर जाता है   लेकिन  कटु वचन हमेशा मन को  पीड़ा देते हैं. संबंधों में  स्थायित्व के लिए वाणी की मधुरता अति  आवश्यक है.